आगरा
आगरा जनपद के सिकंदरा पुलिस ने बंद घरों में हो रही चोरियों के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा जनपद के सिकंदरा पुलिस ने बंद घरों में हो रही चोरियों के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आगरा निवासी रजत और रमजानी के रूप में हुई है। इन दोनों पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से शास्त्रीपुरम और पश्चिमपुरी जैसे इलाकों में हुई चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए ₹4,500 नकद और पीली धातु के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक (नगर) ने सिकंदरा पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा जा रहा है।
मीरपुर युवती संग ‘रंगरलियां’ मनाते युवक पकड़ा गया, बीच सड़क पर जमकर धुनाईhttps://t.co/8TA1FMvQFb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2025




















