लाखों की चोरी हरदोई में खिड़की की जाली तोड़कर घर में सेंधमारी

हरदोई

हरदोई जनपद के हरियावा थाना क्षेत्र के पिलामहुआ गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए खिड़की की जाली तोड़कर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हरदोई जनपद के हरियावा थाना क्षेत्र के पिलामहुआ गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए खिड़की की जाली तोड़कर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया है।जब गृहस्वामिनी घर लौटीं, तो सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि घर से एक लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो चुके थे।

पीड़ित परिवार ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर हरियावा पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर (शिकायत) पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ और संभावित सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने और चोरी की गई संपत्ति की बरामदगी के लिए गहन जांच में जुट गई है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.