खीरों पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला बदर अपराधी ‘संतोष’ गिरफ्तार, भेजा जेल

रायबरेली

रायबरेली जनपद के लोकसभा चुनाव और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत खीरों थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


रायबरेली जनपद के लोकसभा चुनाव और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत खीरों थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जिला बदर घोषित किए गए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संतोष के रूप में हुई है। यह अपराधी जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर जिले की सीमा के भीतर घूम रहा था, जो कि एक दंडनीय अपराध है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान खीरों पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त संतोष को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर अपराधी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News24