बड़ी कामयाबी: रायबरेली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रायबरेली

रायबरेली जनपद के पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब उन्होंने गैंगेस्टर अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


रायबरेली जनपद के पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब उन्होंने गैंगेस्टर अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किया गया अभियुक्त पड़ोसी उन्नाव जनपद का रहने वाला है और लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

यह अभियुक्त गैंगेस्टर एक्ट (Gangster Act) के तहत कई गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ पूरी की और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराधों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.