
देहरादून

देहरादून के राजधानी देहरादून में एक बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद अवैध धर्मांतरण का एक गंभीर मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देहरादून के राजधानी देहरादून में एक बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद अवैध धर्मांतरण का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस की जांच में ऐसे सुराग मिले हैं जिनसे पता चलता है कि आरोपी ने एक हिंदू महिला का धर्म परिवर्तन कराया था।
पुलिस को महिला से संबंधित ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनमें उसके मूल हिंदू नाम की जगह मुस्लिम नाम दर्ज है। सूत्रों के अनुसार, महिला के पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं जो मुस्लिम नाम से बने हैं।
पुलिस अब इस पूरे धर्मांतरण के प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस अवैध रूप से रह रहे विदेशियों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 24 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/C5ZImvqxv9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2025







