BLO ड्यूटी से परेशान शिक्षिका का इस्तीफा, निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र

नोएडा

नोएडा के मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्य के तहत BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) ड्यूटी के अत्यधिक दबाव से परेशान होकर गेझा के उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका पिंकी सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


नोएडा के मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्य के तहत BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) ड्यूटी के अत्यधिक दबाव से परेशान होकर गेझा के उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका पिंकी सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

शिक्षिका ने निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखकर अपनी परेशानी जाहिर की है। उन्होंने पत्र में पूछा है कि इस्तीफा देने के बाद वह निर्वाचन सामग्री किसको सौंपेंगी।

पिंकी सिंह SIR में BLO ड्यूटी पर लगी हुई थीं और उन्होंने जानकारी दी है कि वह अब तक 215 मतदाताओं का डेटा अपलोड कर चुकी हैं। इसके बावजूद काम के अत्यधिक बोझ और लगातार दबाव के चलते उन्होंने यह कड़ा कदम उठाया है। इस घटना ने शिक्षकों पर BLO ड्यूटी के बढ़ते कार्यभार को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *