हापुड़ गढ़ के जंगल में कच्ची शराब पर आबकारी विभाग का छापा, 600 किलो लहन नष्ट

हापुड़

हापुड़ जनपद के आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार देर रात गढ़ क्षेत्र के चकलठिरा जंगल में एक बड़ी कार्रवाई की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार देर रात गढ़ क्षेत्र के चकलठिरा जंगल में एक बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम ने जंगल के भीतर अवैध रूप से चल रही शराब की भट्टी पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान, आबकारी विभाग ने मौके से लगभग 116 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके अतिरिक्त, शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया 600 किलोग्राम लहन (कच्ची सामग्री) भी बरामद किया गया, जिसे तत्काल मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

हालांकि, आबकारी टीम को अपनी ओर आता देख शराब माफिया मौके से जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। विभाग ने फरार माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि माफियाओं की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। विभाग का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.