बलरामपुर: बच्चों को गलत अंग्रेजी पढ़ाना पड़ा महंगा, शिक्षक निलंबित

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के कोगवार प्राइमरी स्कूल के सहायक शिक्षक, एलबी प्रवीण टोप्पो, को निलंबित कर दिया गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद के कोगवार प्राइमरी स्कूल के सहायक शिक्षक, एलबी प्रवीण टोप्पो, को निलंबित कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, शिक्षक बच्चों को अंग्रेजी के शब्द जैसे ‘Nose’ (नोज) को ‘नोगे’, ‘Ear’ (ईयर) को ‘एयरे’, और ‘Eye’ (आई) को ‘ईये’ जैसी गलत स्पेलिंग और उच्चारण के साथ पढ़ाते हुए दिखे। बच्चे भी इन्हीं गलतियों को दोहरा रहे थे।

जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच करवाई और रिपोर्ट की पुष्टि के बाद शिक्षक प्रवीण टोप्पो को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उन्हें मुख्यालय हाईस्कूल डूमरपान में अटैच किया गया है।

अन्य आरोप
स्कूल में केवल दो शिक्षक हैं। निलंबित शिक्षक के अलावा, ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे शिक्षक कमलेश पंडो भी अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने पहले संज्ञान नहीं लिया था।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.