महराजगंज रैली में स्काउट गाइड ने दिखाया हुनर, 1000 छात्रों ने लिया भाग

महराजगंज

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के तहत महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय रैली के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के तहत महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय रैली के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जनपद के 35 विद्यालयों की 60 टीमों से आए 1000 स्काउट और गाइड ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने प्राथमिक सहायता, मीनार प्रदर्शन, साहसिक क्रियाकलाप, गांठ बंधन, तम्बू व पुल निर्माण, हस्त कौशल प्रदर्शनी और फायर क्रासिंग जैसे आयोजनों में अपना कौशल दिखाया।

जिला प्रशिक्षण आयुक्त दीनदयाल शर्मा और लीडर ट्रेनर हरिश्चंद श्रीवास्तव ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों का मानसिक विकास करना और उन्हें आपदा के समय लोगों की सुरक्षा करने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का संचालन एएलटी उमेश गुप्ता ने किया।

 

Voice Of News24