सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, भरौली (विकास खण्ड बढ़नी) का औचक निरीक्षण किया,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, भरौली (विकास खण्ड बढ़नी) का औचक निरीक्षण किया, जहां गंभीर लापरवाही सामने आई।

निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका जांचने पर वार्डेन शशि किरण, विनीता वर्मा और सहायिका रेशमा अनुपस्थित मिलीं। नियमों के उल्लंघन पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।

डीएम ने विद्यालय परिसर, रसोईघर और छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कमजोर साफ-सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कस्तूरबा विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में उदासीनता मिलने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *