मऊ
मऊ जनपद के सदर तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के सैकड़ों लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को धरना प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सदर तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के सैकड़ों लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को धरना प्रदर्शन किया।
जिला महामंत्री आशुतोष पांडे ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में ग्रेड पे को ₹2000 से बढ़ाकर ₹2800 करना, स्टेशनरी भत्ता बढ़ाना, बैठने की व्यवस्था में सुधार और पेंशन विसंगतियों को दूर करना शामिल है।
पांडे ने बताया कि जिले में लेखपालों की 75% कमी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे कार्यों को बंद कर देंगे, जिसके बाद सांसद और विधायक आवासों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने संघर्ष लंबा चलने और संपूर्ण कार्य बहिष्कार की बात कही।
यह धरना प्रदर्शन उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों में किया जा रहा है।
खालिद मिल्ली इंटर कॉलेज, परतावल में अभिभावक मीटिंग के बाद ‘स्लो मोशन साइकिल’ प्रतियोगिता का आयोजनhttps://t.co/q2NTIXmAcT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2025


















