हिस्ट्रीशीटरों के नाम न बताने पर थानेदार सस्पेंड

मेरठ

मेरठ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताडा ने शुक्रवार रात सदर बाजार एसएचओ मुनेश कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताडा ने शुक्रवार रात सदर बाजार एसएचओ मुनेश कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया।

एसएसपी ने देर रात सदर बाजार थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें थाने के परिसर, बैरक, मालखाना और कार्यालय में जगह-जगह गंदगी और अव्यवस्था मिली, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।

निलंबन का मुख्य कारण

गंदगी और अव्यवस्था: थाने में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था।

अज्ञानता: एसएसपी द्वारा पूछे जाने पर एसएचओ मुनेश कुमार शर्मा थाने के 10 हिस्ट्रीशीटरों के नाम नहीं बता पाए।

लगातार मिल रही शिकायतों के चलते एसएसपी ने यह कार्रवाई की। एसएसपी ने मौके पर ही एसएचओ के निलंबन का फरमान सुनाया और सीओ सिविल लाइन को विभागीय जांच सौंप दी। एसएसपी ने साफ किया कि पुलिस व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.