मऊ
मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में फायरिंग की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में फायरिंग की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार देर शाम, गाजीपुर निवासी राघवेंद्र चौबे नामक हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस को अपने ऊपर फायरिंग होने की सूचना दी थी। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की, जिसमें यह मामला पूर्ण रूप से फर्जी पाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर राघवेंद्र चौबे हत्या और दहेज हत्या जैसे मामलों में जेल जा चुका है और उस पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि यह व्यक्ति पहले भी फर्जी फायरिंग की सूचना देकर माहौल खराब करने का प्रयास कर चुका है।
इस फर्जी सूचना देने के मामले में राघवेंद्र चौबे के खिलाफ अब आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बलिया में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाई गईhttps://t.co/Wpfd1cVbkv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2025


















