मऊ
मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजेपुर मोहल्ला पश्चिमपुरा में शनिवार सुबह हड़कंप मच गया जब अनिल राजभर नामक युवक का शव एक नीम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजेपुर मोहल्ला पश्चिमपुरा में शनिवार सुबह हड़कंप मच गया जब अनिल राजभर नामक युवक का शव एक नीम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला।
चोट के निशान और हत्या की आशंका
मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मछली पकड़ने गया था युवक
मृतक के भाई सुनील राजभर ने बताया कि अनिल शुक्रवार रात मछली पकड़ने के लिए हामीरपुर नाले पर गया था। सुबह घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद शव मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच करते हुए साक्ष्य जुटा रही है।
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में ड्यूटी विवाद: एडिशनल CP तक पहुंची शिकायत, TI भी बदले जाएंगेhttps://t.co/D29GKanKEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2025


















