गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में ड्यूटी विवाद: एडिशनल CP तक पहुंची शिकायत, TI भी बदले जाएंगे

गाजियाबाद

गाजियाबाद जनपद के ट्रैफिक पुलिस में ड्यूटी लगाने को लेकर अनियमितता की शिकायतें एडिशनल पुलिस कमिश्नर (ACP) आलोक प्रियदर्शी तक पहुंची हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गाजियाबाद जनपद के ट्रैफिक पुलिस में ड्यूटी लगाने को लेकर अनियमितता की शिकायतें एडिशनल पुलिस कमिश्नर (ACP) आलोक प्रियदर्शी तक पहुंची हैं।

आरोप है कि ड्यूटी मुंशी (हेड कॉन्स्टेबल अमित कुमार यादव) अचानक वीआईपी और स्पेशल ड्यूटी बदल रहे हैं, जिससे निर्धारित शिफ्ट सिस्टम (सुबह 7 से 3 और दोपहर 3 से रात 9 बजे) का उल्लंघन हो रहा है। पिछले 5 माह में 4 ड्यूटी मुंशी बदले जा चुके हैं।

ACP ने ड्यूटी में किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त न करने की सख्त हिदायत दी है। इसी महीने प्रभारी ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) को भी बदला जाएगा, जिन्हें दो माह पहले ही प्रभार दिया गया था। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में कुल 1000 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

 

 

Voice Of News24