बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम ऐलरा जल्लहवा में शुक्रवार को उस वक्त मातम छा गया, जब यह खबर आई कि मुंबई–दिल्ली एक्सप्रेसवे (रतलाम, मध्य प्रदेश के पास) पर एक एक्सयूवी कार खाई में गिर गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम ऐलरा जल्लहवा में शुक्रवार को उस वक्त मातम छा गया, जब यह खबर आई कि मुंबई–दिल्ली एक्सप्रेसवे (रतलाम, मध्य प्रदेश के पास) पर एक एक्सयूवी कार खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में गांव के एक ही परिवार के चार सदस्यों और उनके एक पारिवारिक मित्र सहित कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के शिकार मृतकों की पहचान गुलाम रसूल (70), दानिश (35), पप्पू उर्फ़ खालिद (32), दुरेश (30), और गुलाम मोईनुद्दीन (8) के रूप में हुई है। ये सभी लोग गांव में कई वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे और रोजगार के सिलसिले में मुंबई व बड़ोदरा रहते थे।
फ्लाइट कैंसिल होने से लिया था सड़क मार्ग का फैसला
परिवार को 12 नवंबर को अयोध्या से फ्लाइट द्वारा मुंबई लौटना था, लेकिन फ्लाइट अचानक कैंसिल हो गई। इस वजह से उन्होंने गुलाम रसूल की निजी एक्सयूवी कार से सड़क मार्ग से जाने का निर्णय लिया, जो उनकी मौत का कारण बना।
पूरे गांव में इस त्रासदी के कारण गहरा शोक है और लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। ग्रामवासी सदमे में हैं और उनका कहना है कि अगर फ्लाइट कैंसिल न हुई होती तो शायद इन सबकी जान बच जाती। परिवार के मुखिया गुलाम रसूल यूनानी चिकित्सक थे और अक्सर गांव से जुड़े रहने पर जोर देते थे।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 15 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/rKoIBflVEg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2025


















