एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज: घर पर होगा इलाज

ब्यूरो रिपोर्ट

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र को आज बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र को आज बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा। यह जानकारी उनके परिवार के फैसले के बाद, उनके इलाज कर रहे डॉक्टर ने दी।

धर्मेंद्र को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की न्यूज एजेंसी से बात करते हुए डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कई हफ्तों से अस्पताल में भर्ती हो रहे थे और फिर घर लौट रहे थे। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, उनके परिवार ने अब उनका इलाज घर पर ही करने का फैसला किया है।

इसी बीच 11 नवंबर की सुबह मीडिया में एक्टर की निधन की फर्जी खबर आई थी, जिसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई थी।

 

Voice Of News 24

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *