सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के अपनी जनता पार्टी (एजेपी) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार बौद्ध के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के अपनी जनता पार्टी (एजेपी) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार बौद्ध के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति भारत सरकार को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पार्टी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरे देश में अराजकता चरम पर है। उन्होंने विशेष रूप से दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों पर जुल्म, जातियां और अत्याचार की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।
पार्टी ने जिले के प्रमुख मामलों पर भी कार्रवाई की मांग करते हुए, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की है।
नगर पंचायत बढ़नी बाजार में भ्रष्टाचार का आरोप: पूर्व चेयरमैन ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र, जांच की मांगhttps://t.co/9eaJ9FEF2K
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2025





















