बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के जिला कारागार से एक दुखद और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। जेल में निरुद्ध 93 वर्षीय एक बुजुर्ग विचाराधीन कैदी अंडरट्रायल की शनिवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के जिला कारागार से एक दुखद और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। जेल में निरुद्ध 93 वर्षीय एक बुजुर्ग विचाराधीन कैदी अंडरट्रायल की शनिवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में जिला कारागार में बंद था। शनिवार सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर जेल प्रशासन द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जेल प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













