बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अमरगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत ककरई गांव में चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। गांव में ट्यूबवेलों (नलकूपों) के कोठरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अमरगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत ककरई गांव में चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। गांव में ट्यूबवेलों (नलकूपों) के कोठरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामलों में चोरों ने योगेंद्र शर्मा के ट्यूबवेल से केबल चोरी कर ली, जबकि प्रमोद शर्मा के ट्यूबवेल को दोबारा निशाना बनाते हुए कुल 8 कोठरों के ताले तोड़कर वहां रखे सामान और केबल पार कर दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हालात यह हैं कि 6 अक्टूबर से लेकर अब तक चोर गांव के अलग-अलग 8 ट्यूबवेलों को अपना निशाना बना चुके हैं। लगातार हो रही इन वारदतों से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनकी रातों की नींद उड़ गई है। पीड़ित किसानों ने संयुक्त रूप से स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












