महराजगंज:मुजरी उपकेंद्र से रविवार को 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, पनियरा लाइन से इंटरलिंक का होगा काम

महराजगंज

महराजगंज जनपद में विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए रविवार, 26 अक्टूबर को पनियरा और मुजरी 33 केवी लाइनों को इंटरलिंक करने का कार्य किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए रविवार, 26 अक्टूबर को पनियरा और मुजरी 33 केवी लाइनों को इंटरलिंक करने का कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य के चलते मुजरी उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति छह घंटे के लिए बाधित रहेगी।

विद्युत वितरण खंड आनंदनगर के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने जानकारी दी कि यह शटडाउन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। इस अवधि में मुजरी उपकेंद्र के सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

स्थायी और बेहतर आपूर्ति का लक्ष्य

जानकारी के अनुसार बताते चले की अधिशासी अभियंता ने बताया कि लाइन इंटरलिंकिंग का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को अधिक स्थायी और सुचारु बनाना है। कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिल सकेगा।

सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन के दौरान पानी भरने जैसे जरूरी कार्यों के लिए पहले से ही व्यवस्था कर लें। अभियंता ने कहा कि विभाग समयबद्धता और तकनीकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेगा, ताकि आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जा सके।

 

Voice Of News 24