
महराजगंज

महराजगंज जनपद में आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर निचलौल तहसीलदार अमित सिंह ने ठूठीबारी स्थित चंदन नदी घाट का निरीक्षण किया।
छठ पूजा के मद्देनजर घाट पर सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने संबंधित लोगों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा और लेखपाल देवेंद्र पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। तहसीलदार ने पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी तैयारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
महराजगंज जनपद निचलौल कोतवाली क्षेत्र के निचलौल-झुलनीपुर मार्ग पर करमहिया गांव के समीप आज, शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में कॉलेज की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/aHpzD7OYgm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2025







