महराजगंज: एक ही स्कूल की तीन सहेलियां छः दिनों से लापता, रहस्य गहराया, किशोरियों की तलाश में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में एक ही स्कूल की तीन किशोरियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में एक ही स्कूल की तीन किशोरियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना को छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

तीनों किशोरियां घुघली थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं और बीते 17 अक्टूबर को अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। जब देर रात तक वे वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

 

काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर, परिजनों ने स्थानीय थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस बीते छह दिनों से लगातार मामले की तफ्तीश कर रही है, लेकिन लापता तीनों किशोरियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की असफलता से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। यह मामला पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.