महराजगंज महोत्सव में लगेगा चार-चांद, 01 नवंबर को बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी और कुमार सत्यम की होगी संगीतमय शाम

महराजगंज

महराजगंज महोत्सव के दौरान एक शानदार और संगीतमय शाम की तैयारी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज महोत्सव के दौरान एक शानदार और संगीतमय शाम की तैयारी है। 01 नवंबर को बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक अंकित तिवारी और कुमार सत्यम अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, 01 नवंबर को महोत्सव में आने वाले दर्शक और संगीत प्रेमी इन दोनों कलाकारों के बेहतरीन गीतों और ग़ज़लों में सराबोर हो जाएंगे।

अंकित तिवारी (जिन्होंने ‘आशिकी 2’ के ‘सुन रहा है न तू’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं) और कुमार सत्यम की जुगलबंदी महराजगंज महोत्सव में चार-चांद लगाएगी और यह शाम महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण होगी। लोगों को इन लोकप्रिय गायकों की मधुर धुनों और भावपूर्ण ग़ज़लों का बेसब्री से इंतजार है।

 

Voice Of News 24