महराजगंज:ठूठीबारी में धनतेरस पर उमड़ा जनसैलाब, बाजार खरीदारों से खचाखच भरा रहा

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आज शनिवार को धनतेरस के पावन पर्व पर सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी का बाजार खरीदारों के जनसैलाब से खचाखच भर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में आज शनिवार को धनतेरस के पावन पर्व पर सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी का बाजार खरीदारों के जनसैलाब से खचाखच भर गया। सुबह से ही शुरू हुई चहल-पहल देर शाम तक जारी रही। मुख्य मार्गों पर लोगों की इतनी अधिक भीड़ उमड़ पड़ी कि आवागमन मुश्किल हो गया।

शुभ खरीदारी के लिए सोना-चांदी की दुकानों से लेकर बर्तन और मिठाई की दुकानों तक ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन, चेन और आभूषणों की जमकर खरीददारी की।

इसके अतिरिक्त, कपड़े, सजावटी वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूमों पर भी खरीदारी चरम पर रही। दीपावली की तैयारी में महिलाएं और बच्चे विशेष उत्साह के साथ बाजार पहुंचे। शाम होते-होते पूरा ठूठीबारी बाजार रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से जगमगाता हुआ नज़र आया।

बाजार में लौटी जबरदस्त रौनक से व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। व्यापारियों ने बताया कि इस बार की बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रही है, जिससे उन्हें अच्छी कमाई की उम्मीद है।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र मय पुलिस बल पूरे दिन मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मियों ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैनी नजर बनाए रखी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके।

धनतेरस के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार के स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.