परतावल:कोट धाम प्रांगण में भव्य यज्ञ मंडप का शिलान्यास, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा वातावरण

महराजगंज

महराजगंज जनपद नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या दो, बल्लभ नगर तिवारी टोला स्थित पावन कोट धाम प्रांगण में शनिवार को धनतेरस के अत्यंत शुभ अवसर पर भव्य यज्ञ मंडप के शिलान्यास। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या दो, बल्लभ नगर तिवारी टोला स्थित पावन कोट धाम प्रांगण में शनिवार को धनतेरस के अत्यंत शुभ अवसर पर भव्य यज्ञ मंडप के शिलान्यास पूजन का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

पूजन-अनुष्ठान के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और वातावरण “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का विधि-विधानपूर्वक शुभारंभ आचार्य दुष्यंत पराशर एवं मंदिर के पुजारी शैलेश शुक्ला के सान्निध्य में हुआ।

शिलान्यास कार्य को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न करने वालों में प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी, बलवंत पाण्डेय, मूंजेश शुक्ला, रतन पाण्डेय, तथा राम दवन सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन साक्षी बने। मंडप निर्माण में प्रमुख सहयोग प्रदान करने वालों में प्रिंस पाण्डेय, राकेश रावत, प्रसाद, अशोक रावत, दीपक गौड़, दिनेश, संतु यादव, मैनेजर गौड़, महेंद्र सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिलान्यास समारोह के साथ ही कोट धाम परिसर में स्थित प्राचीन कुएं का मरम्मत कार्य भी पूर्ण किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में अत्यधिक प्रसन्नता की लहर देखने को मिली। धार्मिक माहौल और व्यापक जनसहभागिता से सम्पन्न यह आयोजन परतावल क्षेत्र में आस्था, एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बन गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.