महराजगंज :सरस्वती देवी महिला पी०जी० कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन,छात्राओं ने किया अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

महराजगंज

महराजगंज जनपद में सरस्वती देवी महिला पी०जी० कॉलेज, टिकुलहियाँ निचलौल में आज विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में सरस्वती देवी महिला पी०जी० कॉलेज, टिकुलहियाँ निचलौल में आज विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बी०एस-सी० की छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए।

छात्राओं द्वारा प्रदर्शित मॉडलों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग, प्रकाश संश्लेषण, मानव पाचन, किडनी के कार्य, अम्लीय वर्षा, नाइट्रोजन साइकिल, ग्लोबल वार्मिंग, न्यूक्लियस, क्लोरोप्लास्ट, जंतु कोशिका, ट्रेन का 3D मॉडल, सोलर पावर इरिगेशन सिस्टम, हरित गृह प्रभाव, संयुक्त सूक्ष्मदर्शी, वनस्पति कोशिका, माइटोकॉन्ड्रिया, बोर एटॉमिक मॉडल, सीड जर्मिनेशन, पैरामीशियम का 3D मॉडल, वेस्टवाटर ट्रीटमेंट, वनस्पति उद्यान, नर्व सेल, मायोसिस डिवीजन, मानव मस्तिष्क और डीएनए मॉडल शामिल थे। छात्राओं ने इन मॉडलों के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरलता से समझाया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। इनमें महाविद्यालय प्रभारी व दमकी महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील पाण्डेय, रामभोली कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज, निचलौल के प्रधानाचार्य, एस०एस० इंटर कॉलेज, करमही के प्रधानाचार्य, कृषक इंटर कॉलेज, डोमा खंड के प्रबंधक व प्रधानाचार्य, रामहर्ष इंटर कॉलेज के प्रबंधक और ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शामिल थे। सभी अतिथियों ने छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों की भूरी-भूरी सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री श्याम बिहारी अग्रवाल ने प्रतिभागी छात्राओं के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और इस सफल आयोजन के लिए सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह विज्ञान प्रदर्शनी छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।

 

Voice Of News 24