
महराजगंज

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मुड़ली में धनतेरस के पावन अवसर पर आज एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज धनतेरस के अवसर पर जगह-जगह भक्ति-भाव के साथ-साथ अन्य पारंपरिक तरीके से लोग इस त्योहार को हर्षोल्लास पूर्वक मना रहें हैं। दिपावली करीब है और दीपावली की भी तैयारियां जोरों पर हैं। दिपावली की तैयारियां और धनतेरस को भक्तिमय बनाने के लिए महराजगंज जिले के मुड़ली ग्राम सभा में मां लक्ष्मी के प्रति भक्ति और विश्वास का मनोरम दृश्य सामने आया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक, लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मुड़ली में धनतेरस के पावन अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जो मां लक्ष्मी के प्रति आस्था, विश्वास और भक्ति-भाव का अनोखा संगम बन गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरे गांव में धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल बन गया। यह यात्रा गांव से निकलकर चौराहे से होते हुए घाट पर पहुंची, जहां से जल भरकर पुनः सभी श्रद्धालु अपने गांव के तरफ प्रस्थान कियें।
यह कलश यात्रा न केवल गांव से लेकर चौराहे तक भक्ति का संचार किया, बल्कि धनतेरस के इस पावन पर्व में चार-चांद लगा दिया। कलश यात्रा के दौरान जहां एक तरफ भक्तों की भारी भीड़, आकर्षण का केंद्र बनी रही, वहीं दूसरी तरफ साउंड में बज रहे भक्ति गानों से माहौल भक्तिमय में हो गया।
यह आयोजन दर्शाता है कि धनतेरस के दिन केवल खरीदारी ही नहीं, बल्कि धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति-भाव के साथ पर्व मनाने की भी पुरानी परंपरा कायम है।
अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12204) में आज शनिवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। लुधियाना से दिल्ली जा रही इस ट्रेन में सरहिंद रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ते ही आग लग गई। आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। pic.twitter.com/iUzkSwe0rr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2025







