महराजगंज :फरेंदा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस,डीएम ने सुनी 75 फरियादें, 5 मामलों का हुआ मौके पर निस्तारण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 75 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया।

डीएम संतोष शर्मा ने शेष बचे मामलों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम, क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) श्रीकांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.