महराजगंज पुलिस अधीक्षक ने धनतेरस से पहले कोठीभार क्षेत्र का किया सघन भ्रमण, कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आगामी धनतेरस त्यौहार के मद्देनज़र, पुलिस अधीक्षक (एसपी) महराजगंज ने जनपद में शांति और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना कोठीभार क्षेत्रांतर्गत सिसवा बाजार का सघन भ्रमण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में आगामी धनतेरस त्यौहार के मद्देनज़र, पुलिस अधीक्षक (एसपी) महराजगंज ने जनपद में शांति और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना कोठीभार क्षेत्रांतर्गत सिसवा बाजार का सघन भ्रमण किया।

एसपी ने इस दौरान प्रमुख चौराहों, सर्राफा मार्केट, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य संवेदनशील जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने आम जनमानस से भी सीधे बातचीत की, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रहे। यह भ्रमण धनतेरस जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार से पहले सुरक्षा तैयारियों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था।

 

Voice Of News 24