नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की सगाई!

ब्यूरो रिपोर्ट

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक, फैंस के बीच लंबे समय से चर्चा में रही लव-स्टोरी अब एक नए मुकाम पर पहुँच चुकी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक, फैंस के बीच लंबे समय से चर्चा में रही लव-स्टोरी अब एक नए मुकाम पर पहुँच चुकी है। मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और टॉलीवुड स्टार विजय देवरकोंडा ने सगाई कर ली है। इस खबर के बाद से ही उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे

विजय देवरकोंडा की टीम ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से इस खबर की पुष्टि की है। टीम के मुताबिक, यह खूबसूरत कपल अगले साल यानी फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, रश्मिका या विजय की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या सोशल मीडिया पोस्ट साझा नहीं किया गया है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने इस खुशखबरी को फैंस तक पहुँचा दिया है।

सात साल पुरानी है प्रेम कहानी

रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। दोनों पहली बार फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद, साल 2019 में आई फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ ने उनके रिश्ते को और भी मजबूत बना दिया। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और ऑफ-स्क्रीन भी उनकी बॉन्डिंग हमेशा चर्चा का विषय रही है।

 

Voice Of News 24