महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव रेंज स्थित मटीयरवा दलित बस्ती में बुधवार रात खाना बनाते समय अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव रेंज स्थित मटीयरवा दलित बस्ती में बुधवार रात खाना बनाते समय अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस भीषण अग्निकांड में चार घर जलकर राख हो गए, जिससे परिवारों का लाखों का घरेलू सामान नष्ट हो गया।अग्निकांड की सूचना मिलते ही गुरुवार को निचलौल तहसील प्रशासन राहत सामग्री लेकर तत्काल गांव पहुंचा।

पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता

नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल, लेखपाल अवधेश सिंह और ग्राम प्रधान ने राहत वितरण का कार्य किया। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के रूप में प्रति परिवार,₹1,000 नकद,25 किलोग्राम चावल,त्रिपाल उपलब्ध कराए। राहत पाने वालों में विनोद पुत्र परदेशी, रेशमी पत्नी विनोद और रामानंद पुत्र छेदी के परिवार शामिल हैं।लेखपाल अवधेश सिंह ने जानकारी दी कि अग्निकांड की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है, ताकि पीड़ित परिवारों को शासन स्तर से भी अतिरिक्त सहायता प्रदान की जा सके।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *