महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा-स्वच्छता के दिए निर्देश

महराजगंज

महराजगंज आगामी दुर्गा मूर्ति विसर्जन को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज जनपद के विभिन्न प्रमुख घाटों का गहन निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज में आगामी दुर्गा मूर्ति विसर्जन को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आज जनपद के विभिन्न प्रमुख घाटों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सदर स्थित त्रिमुहानी घाट, आनंदनगर स्थित हड़हवा घाट और बृजमनगंज स्थित पोखरे पर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा, प्रकाश और गोताखोरों की तैनाती के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

गोताखोरों की तैनाती, नाव की व्यवस्था और प्राथमिक चिकित्सा के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। फिसलन से बचने के लिए विसर्जन स्थल पर पर्याप्त सिल्ट डलवाने और प्रकाश के लिए दो जेनरेटर की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया।

भीड़ नियंत्रण और एसओपी का पालन

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को चाक-चौबंद रहने और मूर्ति विसर्जन को एसओपी (Standard Operating Procedure) के अनुसार कराने का निर्देश दिया। भीड़ नियंत्रण, आयोजकों से समन्वय और निर्धारित रूट पर ही विसर्जन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। DM ने श्रद्धालुओं से धैर्य, अनुशासन बनाए रखने और स्वच्छता में सहयोग की अपील की है।

निरीक्षण के दौरान एडीएम (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, एसडीएम सदर, एसडीएम फरेंदा और डीडीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.