महराजगंज:डीएम-एसपी ने किया ‘कान्हा हाउस’ का निरीक्षण, गोवंश के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के साथ संयुक्त रूप से कान्हा हाउस (गौशाला) का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के साथ संयुक्त रूप से कान्हा हाउस (गौशाला) का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में मौजूद पशुओं की संख्या, भूसा-चारा की उपलब्धता और वैक्सीनेशन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सक से गोवंश के स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

कमजोर गोवंश के लिए विशेष देखभाल के निर्देश

निरीक्षण के समय एक गोवंश के कमजोर दिखने पर जिलाधिकारी ने उसके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर में जमा गोबर को भी नियमित रूप से हटवाने को कहा, ताकि साफ-सफाई बनी रहे।

अधिकारियों को बताया गया कि कान्हा हाउस में कुल 20 गोवंश मौजूद थे। जिलाधिकारी ने ईओ नगर पंचायत को गौशाला के लिए वैकल्पिक जगह चिन्हित करने का भी निर्देश दिया, ताकि पशुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।

 

 

 

Voice Of News24