महराजगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई,शातिर अपराधी इसहाक 6 महीने के लिए जिला बदर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज पुलिस ने शनिवार को एक शातिर अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत, बृजमनगंज पुलिस ने शनिवार, 27 सितंबर 2025 को एक शातिर अपराधी को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत जिला बदर कर दिया।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ , क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

गुण्डा घोषित कर 6 माह के लिए जनपद से निष्कासित

जानकारी के अनुसार बाबते चले की मामला वाद संख्या- 1106/2023 से संबंधित है, जिसमें माननीय न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट महराजगंज ने इसहाक पुत्र बैदुल्लाह (निवासी बेलसढ टोला भुवही, थाना बृजमनगंज) को गुण्डा घोषित करते हुए, उसे 6 माह की अवधि के लिए जनपद महराजगंज से जिला बदर करने का आदेश दिया।

थाना बृजमनगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार अपराधी इसहाक को गिरफ्तार किया और उसे पड़ोसी जनपद सिद्धार्थनगर की कोतवाली सिद्धार्थनगर में आमद कराने हेतु रवाना किया। आदेश के मुताबिक, अभियुक्त इसहाक को अगले छह महीने तक हर 15 दिन में अपनी उपस्थिति कोतवाली सिद्धार्थनगर में दर्ज करानी होगी। इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में दहशत का माहौल है।

 

Voice Of News 24