बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी की घटना का किया अनावरण, 4 अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई एक चोरी की बड़ी घटना का सफल अनावरण किया । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद पुलिस ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई एक चोरी की बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अंतरजनपदीय चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतीश्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में की गई।

यह था मामला

08 सितंबर 2025 को धर्मेन्द्र कुमार मौर्या (निवासी सोनपुर) ने कोतवाली देहात थाने में सूचना दी थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर का ताला तोड़कर 50,000 रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मु०अ०सं०- 327/2025 पंजीकृत किया गया था।

फुलवरिया मोड़ से हुई गिरफ्तारी

थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने फुलवरिया मोड़ के पास से इस चोरी की घटना में शामिल चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त बाराबंकी और सीतापुर जनपद के निवासी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

दलजीत चौहन (निवासी गोवा मझारी, बाराबंकी)

रंजीत उर्फ रंगा (निवासी गोवा मझारी, बाराबंकी)

अरबिन्द (निवासी गोवा मझारी, बाराबंकी)

लक्की सोनी उर्फ परवेश कुमार (निवासी नहरवल, सीतापुर)

चोरी किया गया माल बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया अधिकतर माल बरामद कर लिया है, जिसमें शामिल है:

नकद ₹7,000/-

सोने का लाकेट लगी गले की माला और कान का बाला।

चाँदी की एक जोड़ी पायल।

एक पीली धातु का माँग टीका।

दो सफेद धातु के सिक्के (जिन पर GEORGE V KING EMPEROR अंकित है)।

सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।

 

 

Voice Of News24