महराजगंज
जनपद महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर में 27 सितंबर, शुक्रवार को चोर होने की अफवाह में दो संदिग्ध युवकों को पीटने के आरोप में पुलिस ने चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर में 27 सितंबर, शुक्रवार को चोर होने की अफवाह में दो संदिग्ध युवकों को पीटने के आरोप में पुलिस ने चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। ग्रामीणों से पुलिस को सूचना मिली कि दो युवकों को चोर समझकर पीटा जा रहा है। मौके पर पहुँची पुलिस दोनों व्यक्तियों को थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि वे दोनों युवक अपने बगल के गाँव में कहीं जा रहे थे।
पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
युवकों को पीटने के आरोप में पुलिस ने शांति भंग (BNSS धारा 170/126/135) के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
विजय कुमार उर्फ विकाउ (40 वर्ष), निवासी कस्बा ठूठीबारी।
आकाश चौधरी (25 वर्ष), निवासी ग्राम रामनगर बड़का टोला।
अजय चौधरी (27 वर्ष), निवासी ग्राम रामनगर बड़का टोला।
विशाल चौधरी (20 वर्ष), निवासी ग्राम रामनगर बड़का टोला।
पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को कानून हाथ में लेकर दंडित न करें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें।
सिद्धार्थनगर:जनपद के बर्डपुर क्षेत्र में थाना कपिलवस्तु के अंतर्गत अलीगढ़ रोड पर चैनपुरवा चौराहे के समीप नगर पंचायत कपिलवस्तु के ठीक सामने एक भयंकर सड़क दुर्घटना हुई। एक बोलेरो और एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के बीच हुई इस सीधी टक्कर में बाइक@Uppolice@siddharthnagpol pic.twitter.com/TtBg5lJUPS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2025





















