महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला चौपाल का आयोजन, डीएम और एसपी ने किया जागरूक

महराजगंज

महराजगंज:जनपद के मिशन शक्ति 5.0 अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आज महराजगंज के थाना ग्राम पंचायत भुवना में एक महिला चौपाल का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: जनपद के मिशन शक्ति 5.0 अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आज महराजगंज के थाना ग्राम पंचायत भुवना में एक महिला चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने इस चौपाल में भाग लिया और बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

जिलाधिकारी ने दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
जिलाधिकारी  ने उपस्थित महिलाओं को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि शासन ने इस पावन अवसर से ही मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत की है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने महिलाओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी दी:

हेल्पलाइन: महिलाओं को समर्पित विशेष हेल्पलाइन नंबर 1090 पर किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध शिकायत या सहायता के लिए कॉल किया जा सकता है।

सरकारी योजनाएं: उन्होंने कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित अन्य महिलापरक योजनाओं की जानकारी दी।

संपत्ति के अधिकार: स्टाम्प ड्यूटी में छूट और घरौनी वितरण के विषय में भी अवगत कराया।

एनीमिया मुक्त अभियान: जिलाधिकारी ने एनीमिया (खून की कमी) को एक आम लेकिन अस्वीकार्य स्वास्थ्य समस्या बताते हुए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की जानकारी दी। इसके तहत जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से प्रत्येक मंगलवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन सी और कैल्शियम की गोलियाँ वितरित करेगा, जिसके लिए उन्होंने महिलाओं से स्वयं और बालिकाओं को स्वास्थ्य केंद्र/विद्यालय भेजने का अनुरोध किया।

ड्रोन अफवाहों पर सतर्क रहने की अपील

जिलाधिकारी ने जनपद में ड्रोन उड़ने को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी महिलाओं को सचेत किया और भयभीत न होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर रही है और उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने किया सुरक्षा के प्रति जागरूक

पुलिस अधीक्षक  ने महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 1930 और 1098 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की शासन की नीति से अवगत कराया और उनसे छोटे से छोटे अपराध की भी रिपोर्ट करने का आग्रह किया, ताकि आपराधिक तत्वों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक पुलिस थाने पर ‘मिशन शक्ति केंद्र’ स्थापित हैं, जहाँ महिलाएँ किसी भी सहायता के लिए किसी भी समय संपर्क कर सकती हैं।

चौपाल में गोदभराई और अन्नप्राशन

चौपाल के अंत में, उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विभाग से संबंधित महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी, और सूचना विभाग के कलाकारों ने लोकगीतों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने स्वयं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की और बच्चों का अन्नप्राशन भी किया।

 

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.