सिद्धार्थनगर: बर्डपुर क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना, बोलेरो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर:जनपद के बर्डपुर क्षेत्र में थाना कपिलवस्तु के अंतर्गत अलीगढ़ रोड पर चैनपुरवा चौराहे के समीप नगर पंचायत कपिलवस्तु के ठीक सामने एक भयंकर सड़क दुर्घटना हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर:जनपद के बर्डपुर क्षेत्र में थाना कपिलवस्तु के अंतर्गत अलीगढ़ रोड पर चैनपुरवा चौराहे के समीप नगर पंचायत कपिलवस्तु के ठीक सामने एक भयंकर सड़क दुर्घटना हुई। आपको बताते चले कि एक बोलेरो और एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के बीच हुई इस सीधी टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार टक्कर के बाद बोलेरो से टकराकर दूर सड़क पर जा गिरा। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना का कारण बाइक सवार की तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। बताया गया कि युवक तेज गति से बाइक चला रहा था और हाथ छोड़कर कट करने की कोशिश कर रहा था, जिसकी वजह से यह दर्दनाक भिड़ंत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल बाइक सवार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। कपिलवस्तु थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है और वे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.