महराजगंज:”स्वच्छता ही सेवा है”: सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय, टिकुलहियाँ की रानी लक्ष्मीबाई इकाई के स्वयंसेवकों ने आज “स्वच्छता ही सेवा है” कार्यक्रम का आयोजन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय, टिकुलहियाँ की रानी लक्ष्मीबाई इकाई के स्वयंसेवकों ने आज “स्वच्छता ही सेवा है” कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत, स्वयंसेवकों ने सबसे पहले टिकुलहियाँ गाँव में स्थित माँ दुर्गा मंदिर परिसर की पूरी लगन से साफ-सफाई की और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इसके उपरांत, पूरे गाँव में एक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को साफ-सफाई के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

 

स्वच्छता से स्वस्थ राष्ट्र निर्माण का संदेश

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनंद कुमार मिश्र ने स्वयंसेवकों को “स्वच्छता ही सेवा है” कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानव जीवन में स्वच्छता का क्या महत्व है। उन्होंने जोर देकर कहा, “स्वच्छता को अपनाने से अच्छा स्वास्थ्य, कम बीमारियाँ, अच्छा मानसिक-शारीरिक विकास और अंततः उत्तम सामाजिक विकास होता है, जिससे एक स्वस्थ समाज सहित अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है।”

डॉ. मिश्र ने आगे कहा कि गंदगी ही कई संक्रामक रोगों का कारण बनती है, जिससे असमय जान भी चली जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हमें अपने घर, गली, मोहल्ले और आसपास के स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने प्रसिद्ध कथन को दोहराया: “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव होता है।”

इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने जीवन भर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई इकाई की स्वयंसेविकाओं सहित महाविद्यालय के कई गणमान्य शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

 

 

Voice of News 24