“छोटी उम्र, बड़ा जिम्मा!”— मिशन शक्ति के तहत कक्षा 8 की छात्रा बनीं एक दिन की CDO

महराजगंज

जनपद महराजगंज में ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत छात्राओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपने की पहल के तहत।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज में ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत छात्राओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपने की पहल के तहत, कक्षा 8 की छात्रा कुमारी प्रतिज्ञा सिंह को एक दिन के लिए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया।

‘एक दिन की CDO’ बनी प्रतिज्ञा ने अपने पद की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को समझा और समाज कल्याण, दिव्यांगजन और ग्रामीण विकास से जुड़े कुल 7 मामलों का निस्तारण किया।

छात्रा प्रतिज्ञा सिंह ने इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “सीडीओ सर ने मुझे बहुत अच्छे से समझाया, मैं गौरवान्वित हूं।”

इस अनूठी पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे भविष्य में बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित हो सकें।

 

 

Voice of News 24