बरेली
हालिया विवाद के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

हालिया विवाद के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके चलते बरेली में तनाव की स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर रविवार तक इंटरनेट सेवाएं बंद की जा सकती हैं।
बता दें कि बरेली में हुए उपद्रव के बाद मौलाना तौकीर रजा समेत सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ चार अलग-अलग थानों—बारादरी (दो मुकदमे), कोतवाली, प्रेमनगर और किला थाने—में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। इन मुकदमों में मौलाना तौकीर रजा का नाम भी शामिल था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी दंगाइयों को कड़ी चेतावनी
इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बरेली में एक मौलाना भूल गया था कि शासन किसका है और वह धमकी देकर जाम लगाने की बात कर रहा था।
मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, “हमने कहा कि न जाम होगा, न कर्फ्यू लगेगा। हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां भी दंगा करना भूल जाएंगी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि 2017 के बाद उनकी सरकार ने दंगाइयों को चुन-चुनकर सजा दी और ऐसी भाषा में जवाब दिया, जो वे समझते थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी दंगाइयों को कड़ी चेतावनी pic.twitter.com/XwiwvFZCvr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2025





















