महराजगंज/धानी
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में धानी-बृजमनगंज मार्ग के धानी मोड़ पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में धानी-बृजमनगंज मार्ग के धानी मोड़ पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के तुरंत बाद, कार का चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
अनुसार बताते चले की राहगीरों की मदद से घायल महिला को तुरंत धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है और फरार कार चालक का पता लगाने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक, दोनों घायलों का इलाज जारी था।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 सितम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/o2JsYA4yhi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2025





















