बुलंदशहर: अनुपस्थित शिक्षामित्र को उपस्थित दिखाने पर शिक्षक निलंबित, छह माह का वेतन जारी करने पर हुई कार्रवाई

बुलंदशहर

बुलंदशहर: जनपद के संविलियन विद्यालय, अकबरपुर झोझा में तैनात शिक्षक आरिफ को गंभीर अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर: जनपद के संविलियन विद्यालय, अकबरपुर झोझा में तैनात शिक्षक आरिफ को गंभीर अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बताते चले उन पर आरोप है कि उन्होंने पिछले छह माह से लगातार अनुपस्थित चल रही शिक्षामित्र कौशल रानी को उपस्थित दिखाते हुए उनका वेतन (मानदेय) जारी कराया।

मनोज नामक एक स्थानीय युवक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि शिक्षक आरिफ शिक्षामित्र का मातृत्व अवकाश स्वीकृत कराने का प्रयास कर रहे थे।

जांच में आरोप सही पाए गए:

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) गुलावठी को इस मामले की जांच सौंपी गई।

जांच में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शिक्षक आरिफ ने शिक्षामित्र की उपस्थिति संबंधी प्रपत्रों में छेड़छाड़ की थी।

कार्रवाई और रिकवरी के निर्देश:

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से शिक्षक आरिफ को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, उन्होंने बीईओ को कड़े निर्देश दिए हैं कि लेखा विभाग से संपर्क कर शिक्षामित्र को जारी किए गए छह माह के मानदेय की रिकवरी (वसूली) सुनिश्चित की जाए। यह कार्रवाई सरकारी धन के दुरुपयोग और अभिलेखों में हेरफेर के मामले में की गई है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.