सीतापुर: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, कई जिलों में था वांछित

सीतापुर

सीतापुर:जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद, 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश शमशेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सीतापुर:जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद, 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश शमशेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बताते चले की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी

शुक्रवार की देर रात कमलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम और कुख्यात बदमाश शमशेर (पुत्र लक्खा) के बीच यह मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में, इनामी बदमाश शमशेर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को घेराबंदी कर दबोच लिया और उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कई जनपदों में वांछित था अपराधी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शमशेर मूल रूप से लखीमपुर जिले का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

शमशेर एक पेशेवर अपराधी है, जो मुख्य रूप से चेन स्नेचिंग और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने में माहिर है। उसके खिलाफ लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, हापुड़ और बागपत जैसे कई जनपदों में संगीन मुकदमे दर्ज हैं। लगातार वारदातों के कारण ही वह पुलिस की सूची में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस की यह कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

 

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.