हापुड़: हाई स्कूल की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप; दीवार फांदकर घुसे चार आरोपी, तमंचे के बल पर अपहरण

हापुड़

हापुड़:जनपद मे पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात को एक नाबालिग हाई स्कूल छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

हापुड़ :जनपद मे पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात को एक नाबालिग हाई स्कूल छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपको बताते चले की पड़ोस के रहने वाले चार युवकों पर दीवार फांदकर घर में घुसने, तमंचा दिखाकर छात्रा का अपहरण करने और खेतों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वारदात का पूरा घटनाक्रम
पीड़िता (16) गांव के एक स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा है। पिता द्वारा पिलखुवा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार की रात जब उनकी बेटी घर में अकेली सो रही थी, तभी पड़ोस के रहने वाले प्रशांत, देवा, अमानी और आकाश घर की दीवार फांदकर अंदर आ गए।

आवाज़ सुनकर छात्रा उठी तो प्रशांत ने उसका मुंह दबा दिया। अमानी और आकाश ने उसके पैर पकड़ लिए। इस दौरान, आरोपी देवा ने तमंचा (कट्टा) दिखाकर छात्रा और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बाद चारों युवक छात्रा का अपहरण कर उसे खेतों में स्थित एक ट्यूबवेल पर ले गए, जहाँ उन्होंने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

मुकदमा दर्ज और पुलिस कार्रवाई
दुष्कर्म के बाद आरोपी छात्रा को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। घर लौटने के बाद छात्रा ने अपने पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पिता-पुत्री कोतवाली पहुँचे और पुलिस को तहरीर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हरकत में आई। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, दलित उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता छात्रा का मेडिकल कराया गया है।

सीओ ने आगे बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी और आक्रोश का माहौल है।

 

 

 

Voice Of News24