सिद्धार्थनगर: ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत पुलिस लाइन में प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत आज पुलिस लाइन ग्राउंड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शीर्षक ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ रखा गया था, जिसमें 50,000 मोमबत्तियाँ और दीये जलाए गए।

इस दौरान डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, बांसी के विधायक जय प्रताप सिंह, और कपिलवस्तु के विधायक श्याम धनी राही सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने मिलकर इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। इस तरह के आयोजनों से प्रशासन का लक्ष्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण करना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.