महराजगंज: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर

महराजगंज

महराजगंज:जनपद निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा धमउर गांव में बुधवार शाम एक दुखद घटना में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट ।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा धमउर गांव में बुधवार शाम एक दुखद घटना में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।मृतक की पहचान बादामी देवी (लगभग 45 वर्ष), पत्नी सीताराम यादव, के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार बताते चले की  यह घटना उस समय हुई जब बारिश शुरू होने पर बादामी देवी अपने घर के बाहर रखा सामान अंदर रख रही थीं। इसी दौरान अचानक उन पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

 

घटना के बाद, परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस अचानक हुई त्रासदी से पूरा गांव सदमे में है, और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

 

 

Voice of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *