महराजगंज :आनंद नगर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, परिवार को विदा करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आज बुधवार दोपहर आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर एक हृदय विदारक हादसा हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज जनपद में आज बुधवार दोपहर आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर एक हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसमें फरेंदा निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संतराम के रूप में हुई है, जो अपने परिवार को गोमती नगर एक्सप्रेस में विदा करने स्टेशन आए थे।

यह घटना दोपहर करीब 1:40 बजे हुई, जब संतराम ट्रेन में परिवार को चढ़ा रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह रेल की पटरी पर जा गिरे। ट्रेन चल चुकी थी और वह उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनका पैर कट गया।

हादसे के तुरंत बाद, आरपीएफ और जीआरपी आनंद नगर की टीमें मौके पर पहुंचीं और गंभीर रूप से घायल संतराम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जीआरपी आनंद नगर के थानाध्यक्ष राजकुमार के अनुसार, गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही संतराम की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.