बुलंदशहर पुलिस की बड़ी सफलता ,विनोद हत्याकांड का किया खुलासा, 20 लाख के विवाद में हुई थी हत्या, दो आरोपियों किया गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों जवाहर और विवेक को खुर्जा के सौंदा हबीबपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की जवाहर और गजेंद्र के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। विनोद चौधरी ने दोनों के बीच मध्यस्थता की थी। समझौते के तहत 20 लाख रुपए विनोद और एक अन्य व्यक्ति विष्णु के संयुक्त खाते में जमा किए गए थे।तय हुआ था कि मुकदमेबाजी खत्म होने के बाद ही पैसे जवाहर को दिए जाएंगे। जवाहर लगातार पैसे मांग रहा था, लेकिन विनोद ने मुकदमा खत्म होने तक पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया।

जवाहर ने अपने बेटे विवेक के साथ मिलकर विनोद की हत्या की योजना बनाई। दोनों ने पहले विनोद की रेकी की। फिर 14-15 सितंबर 2025 की रात को हत्या कर दी।विनोद का शव उनके घर में ही मिला था।

गला रेतकर की गई थी हत्या

पुलिस की जांच में सामने आया है कि विनोद चौधरी की हत्या 20 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में की गई थी. आरोपियों ने उनका गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे का मुख्य कारण पैसे का विवाद था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Voice Of News 24